फिर बढ़ाई फ्री आधार अपडेट की तारीख, अब 14 दिसम्बर तक कर सकते हैं

By: Shilpa Mon, 11 Sept 2023 12:56:59

फिर बढ़ाई फ्री आधार अपडेट की तारीख, अब 14 दिसम्बर तक कर सकते हैं

नई दिल्ली। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी UIDAI ने आधार कार्ड को मुफ्त अपग्रेड करने की तारीख को आगे बढ़ा दिया है। पहले आधार में कोई सा भी अपडेट कराने के लिए आनलाइन 25 रुपए और आफलाइन 50 रुपए का शुल्क देना पड़ता था। अब 14 दिसंबर तक बिना किसी शुल्क आधार को अपडेट किया जा सकता है। पहले भी प्राधिकरण दो बार 14 जून और 14 सितंबर को तारीख बढ़ा चुका है।

सबसे महत्वपूर्ण है यह कागज

भारत की तमाम सरकारी सुविधाओं का पूरा तंत्र ही आधार पर बेस हो चुका है। फिर चाहे वह चिकित्सा की बात हो या राशन की। हर चीज के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण कागजात बन गया है। 15 मार्च 2023 से यह सुविधा पूरी तरह से शुल्क से मुक्त है। अब कोई भी व्यक्ति myAadhaar Portal या फिर आधार सेंटर पर जाकर यह कार्य कर सकता है।

गौरतलब है कि दस साल बाद आधार कार्ड को कार्डधारक दस्तावेज के आधार पर इस कार्ड में परिवर्तन करा सकते हैं। इसे घर से भी किया जा सकता है और सेंटर पर जा कराया भी जा सकता है।

घर बैठे ऐसे करें आधार अपडेट

—पहले https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाएं

—यहां पर लॉग इन करें

—नाम/लिंग/जन्मतिथि और पता अपडेट के आप्शन पर क्लिक करें

—अगर पता बदलना है तो Update Address का विकल्प चुनें

—रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करके ओटीपी डालें

—डॉक्युमेंट अपडेट अपडेट करें

—स्क्रीन पर दिख रही डिटेल को चेक कर वेरिफाई करें

—एड्रेस प्रूफ की कॉपी अपलोड करें

—अब आधार अपडेट स्वीकार होते ही 14 नंबर का URN जनरेट हो जाएगा।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com